{"_id":"5aff13724f1c1b5c798b4f83","slug":"171526666098-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोपीस बने एसबीआई के एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोपीस बने एसबीआई के एटीएम
Updated Fri, 18 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बैंकों से बड़े नोट गायब हो गए हैं। इसके चलते एसबीआई के एटीएम शोपीस बने हुए हैं। नकदी के लिए उपभोक्ताओं को बैंक में लंबी कतार लगानी पड़ रही है।
जिले में नकदी संकट के बीच बेड़ीनाग एसबीआई को मुख्य चेस्ट से एक करोड़ रुपये मिले थे। उम्मीद जताई जा रही थी कि उपभोक्ताओं को समस्या से निजात मिलेगी, लेकिन बड़े नोटों की किल्लत के चलते समस्या बरकरार रही। दरअसल चेस्ट से मिली नकदी छोटे नोटों की शक्ल में है। इसके चलते बैंक एटीएम में नकदी नहीं डाल सका। नतीजतन बेड़ीनाग नगर के साथ ही राईआगर, कांडेकिरौली के एटीएम खाली रहे।
ये एटीएम 10 मई से पूरी तरह कैशलेस हैं। शाखा प्रबंधक एएस कुटियाल ने बताया कि बैंक में बड़े नोट पर्याप्त नहीं हैं। चेस्ट से भी छोटे नोटों की खेप मिली है। इसके कारण एटीएम खाली रहे। इधर, एटीएम बंद होने के चलते नकदी निकासी के लिए शाखा में दिनभर उपभोक्ताओं की भीड़ जुटी रही। लोगों को कतार में घंटों इंतजार के बाद नकदी मिल पाई। इससे परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बीएसएनएल ने कराई फजीहत
बीएसएनएल की सेवा ने शुक्रवार को बैंक उपभोक्ताओं की खासी फजीहत कराई। संचार सेवा ठप रहने से बैंक का कामकाज प्रभावित हुआ। इससे उपभोक्ताओं को बैंकिंग सेवाओं का पूरा लाभ नहीं मिला। दूरदराज से आए दर्जनों उपभोक्ताओं और पेंशनरों को मायूस होकर बैरंग लौटना पड़ा।