फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   1200 परिवारों पर मंडरा रहे खतरे के बादल

1200 परिवारों पर मंडरा रहे खतरे के बादल

Thu, 17 May 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
1200 परिवारों पर मंडरा रहे खतरे के बादल
पिथौरागढ़। जिले के 1200 परिवारों पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। आपदा प्रभावितों का पुनर्वास और पुनर्स्थापना की कसरत सर्वे से आगे नहीं बढ़ सकी है। इन हालातों में इस मानसूनी सीजन में भी इन परिवारों को जोखिम भरे हालातों से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन


सीमांत जिला आपदा के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। संवेदनशील क्षेत्रों में धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, बेड़ीनाग के 64 गांव शामिल हैं। इनमें 1200 परिवार रहते हैं। यहां गुजरे सालों से आपदा लगातार अपना कहर बरपाती आ रही है। पिछली आपदाओं को देखते हुए प्रशासन इन गांवों को संवेदनशील घोषित कर चुका है। इसके साथ ही पुनर्वास और पुनर्स्थापना की कसरत चल रही है।
विज्ञापन


पुनर्वास के तहत प्रभावितों को अन्यत्र बसाया जाना है, जबकि पुनर्स्थापना के तहत प्रभावित गांवों में आपदा बचाव के तहत सुरक्षात्मक कदम उठाए जाने हैं, लेकिन संवेदनशील गांवों में से एक का भी पुनर्वास और पुनर्स्थापन नहीं हो पाया है। मानसून की दस्तक में एक माह का समय ही रह गया है। आशंकित आपदा को देखते हुए प्रभावित 1200 परिवारों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनर्वास के लिए नहीं मिल रही भूमि
जिले में पुनर्वास के लिए भूमि की समस्या आड़े आ रही है। प्रशासन कई जगह खोजबीन के बाद भी पुनर्वास के लिए मुफीद भूमि तलाश नहीं सका है। वहीं, प्रभावित ग्रामीण पुनर्वास की शर्तों को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। वे प्रशासन से पुनर्वास पैैकेज की मांग करते आ रहे हैं। इस मामले में डीएम का कहना है कि भूमि की तलाश जारी है। शासन को वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया है।


जिले में संवेदनशील घोषित 64 गांवों के पुनर्वास और पुनर्स्थापना की कार्यवाही के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। जिलास्तर पर विभिन्न बचाव योजनाओं के जरिये प्रभावित गांवों में आपदा न्यूनीकरण की कोशिश की जा रही है। -आरएस राणा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed