{"_id":"5afb15b14f1c1bdc408b5926","slug":"171526404529-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पियाना को पेयजल समस्या से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पियाना को पेयजल समस्या से मिलेगी निजात
Updated Tue, 15 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पियाना क्षेत्र में पेयजल समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। एक स्थानीय निवासी ने पेयजल टैंक के लिए अपनी भूमि देने की पेशकश की है। अब तक भूमि नहीं मिलने से टैंक निर्माण का मामला अटका हुआ था। भूमि मिलने के बाद टैंक निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।
पियाना क्षेत्र में पेयजल समस्या के बीच जनमंच संस्था की पहल पर स्थानीय निवासी पूर्व सैनिक हरक सिंह शाह ने जल निगम को भूमि दान करने की पेशकश की है। मंगलवार को जल निगम के ईई आरएस धर्मशक्तू ने भूमि की पेशकश मिलने के बाद क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने ईई से जल्द से जल्द पेयजल टैंक बनाने की मांग की। बता दें कि पियाना में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी है।
समस्या के निराकरण के लिए यहां एक पेयजल टैंक के निर्माण की जरूरत महसूस की जा रही है, लेकिन भूमि नहीं मिलने से टैंक निर्माण का मामला अटक गया था। अब भूमि मिलने के बाद क्षेत्रवासियों को समस्या से निजात की उम्मीद जगी है। इस दौरान निवर्तमान सभासद सुबोध बिष्ट, मदन मोहन जोशी, शीला पुनेठा, गीता मेहरा, गीता शाह, सुमन मेहरा, वीके रौतेला आदि थे।