{"_id":"5adcc4cf4f1c1b65098b5dd0","slug":"171524417743-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट में लगे स्वास्थ्य शिविर मुफ्त हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट में लगे स्वास्थ्य शिविर मुफ्त हुआ इलाज
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट के केएमवीएन पर्यटक आवास गृह में बिष्ट नर्सिंग होम पिथौरागढ़ ने दो दिनी स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और मुफ्त दवा वितरित की। शल्य रोग विशेषज्ञ डॉ. मयंक बिष्ट के नेतृत्व में लगे शिविर में दूनाकोट, भागीचौरा, ननपापू, भनड़ा, आदिचौरा, नारायणनगर, मिर्थी, ओगला, जौरासी, चौबाटी से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे।
करीब 800 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही दवाएं बांटी गई। डॉ. मयंक ने बताया कि अधिकतर लोग हार्निया, सिरदर्द, पुराने घाव, ब्लडप्रेशर, बवासीर से पीड़ित थे। उन्होंने कहा कि गलत खानपान भी बीमारियों को जन्म देता है। इसके लिए सजग रहना चाहिए। शिविर संचालन में कैलाश बिष्ट, रवि कुमार, चंद्रशेखर, राजेश धौनी, गोकुल उपाध्याय, सुनील कोहली, लक्ष्मी जेठा, संगीता कोहली आदि ने सहयोग किया।