{"_id":"5a2821224f1c1b3c3d8bbe52","slug":"171512579362-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में दूसरे चरण का मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में दूसरे चरण का मतदान आज
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैतड़ी (नेपाल)। नेपाल में दूसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देश के 45 जिलों में दूसरे चरण का मतदान सात दिसंबर को होगा। मतदान के दौरान वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान संपन्न होते ही प्रथम चरण में 26 नवंबर को हुए मतदान के वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।
नेपाल में संविधान बनने के बाद पहली बार हो रहे प्रतिनिधि सभा (एमपी) और प्रदेश सभा (एमएलए) के चुनाव में दूसरे चरण का चुनाव बृहस्पतिवार को होगा। पश्चिमांचल के प्रदेश संख्या 7 के 5 जिलों में होने वाले चुनाव की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।
डोटी, अछाम, कंचनपुर, डडेलधूरा और कैलाली में होने वाले चुनाव में 10 लाख 50 हजार 733 मतदाता एमपी की 12 सीटों और एमएलए की 24 सीटों के लिए मतदान करेंगे। इसके लिए बुधवार की मध्यरात्रि से इन जिलों में सभी तरह के वाहनों को चलाने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
पश्चिमांचल के 5 जिलों में होने वाले चुनाव में सबसे अधिक एमपी की 5 सीटें और एमएलए की 10 सीटें कैलाली जिले में हैं। यहां पर सबसे अधिक 4 लाख 60 हजार 580 मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता डडेलधूरा में हैं।
यहां पर एमपी की एक सीट और एमएलए की 2 सीटों के लिए 40,156 मतदाता वोट करेंगे।
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा डडेलधुरा से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही कंचनपुर में एमपी की तीन और एमएलए की छह सीटों के लिए 1,28,523 मतदाता, डोटी जिले में एमपी की एक सीट, एमएलए के लिए 2 सीटों के लिए 49,143 मतदाता और अछाम जिले में एमपी की दो और एमएल की चार सीटों के लिए 1,36,903 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
डडेलधूरा जिले की सीमा बैतड़ी और दार्चुला से लगी होने के कारण भारत को जोड़ने वाले झूला पुलों पर नेपाल प्रहरी और एसएसबी ने सुरक्षा बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को शाम को चुनाव संपन्न होने के बाद प्रथम चरण के 32 जिलों में हुए चुनावों की मतगणना शुरू हो जाएगी।