{"_id":"59a6f9d94f1c1b55738b47b3","slug":"171504115161-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं-गढ़वाल विकास निगम का एकीकरण होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं-गढ़वाल विकास निगम का एकीकरण होगा
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम और गढ़वाल मंडल विकास निगम का जल्दी एकीकरण हो जाएगा। इस एकीकरण में पर्यटन परिषद को भी मिलाया जाएगा। अब इन तीनों को मिलाकर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद नाम से नई संस्था बनेगी। दोनों मंडलों के कर्मचारी महासंघों को एकीकरण पर सहमति बनाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
एकीकरण के संबंध में 28 अगस्त को देहरादून में हुई बैठक में भाग लेकर लौटे कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बुधवार को यहां बताया कि एकीकरण के बाद कर्मचारियों की वरीयता पूर्ववत रहेगी। स्थानांतरण मंडल स्तर पर होंगे और किसी भी संविदा कर्मचारी को काम से नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने निगम के सभी कर्मचारियों से अपील की है कि एकीकरण के संबंध में शीघ्र अपने सुझाव दें, ताकि आम सहमति के आधार पर इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
गुरुरानी ने बताया कि पर्यटन सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम और अपर सचिव सविन बंसल ने हर आवासगृह में शिलिंग का एक-एक पौधा रोपने का सुझाव दिया है। यह पौधे वृक्षमित्र स्व. कुंवर दामोदर राठौर की नर्सरी से लाए जाएंगे।