{"_id":"5b09a3634f1c1baf6e8b4c58","slug":"17-students-of-the-district-made-a-mark-in-the-merit-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 17 छात्रों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 17 छात्रों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 26 May 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 17 छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान बनाया है। इनमें इंटरमीडिएट में तीन जबकि हाईस्कूल के 14 विद्यार्थी शामिल हैं। इंटरमीडिएट से एक जबकि हाईस्कूल से दो छात्राओं ने भी मेरिट मेें जगह बनाई है। इंटरमीडिएट में सचिन ने जिले में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि हाईस्कूूल में निशांत जोशी और श्रेयस कापड़ी ने संयुक्त रूप से जिले में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
इंटर के टॉपर
नाम रैंक
सचिन 11
प्रगति 15
जिपेश 23
हाईस्कूल के टॉपर
नाम रैंक
निशांत जोशी 11
श्रेयस कापड़ी 11
संजय राणा 12
हिमानी द्विवेदी 12
हर्षित उपाध्याय 16
मुकेश सिंह 19
हितेश जोशी 21
विजया मेहरा 23
देवेश धामी 24
निशांत देवली 24
पंकज ढोकटी 24
अक्षय सिंह 25
हर्षवर्धन 25
सौरभ भारती 25
जिले केे इंटरमीडिएट में तीसरा, हाईस्कूल में चौथा स्थान मिला
पिथौरागढ़। प्रदेश में जिले को इंटरमीडिएट में तीसरा स्थान मिला है। जबकि हाईस्कूल में चौथा स्थान मिला है। जिले में इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 86.13 फीसदी रहा। जबकि हाईस्कल का परीक्षाफल 80.63 फीसदी रहा।
विज्ञापन
4256 छात्र-छात्रा हुए असफल
पिथौरागढ़। जिले में इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के 4256 छात्र-छात्राओं को असफलता का सामना करना पड़ा है। जिले में इंटर और हाईस्कूल के 15380 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था। इनमें से 11124 सफल रहे। इंटरमीडिएट के 7467 में से 4743 सफल रहे। जबकि हाईस्कूल के 7913 में से 6381 छात्र-छात्रा सफल रहे। यह जानकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ वीपी सिमल्टी ने दी। उन्होंने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। जबकि असफल छात्र-छात्राओं को सफलता के लिए दोबारा प्रयास करने को कहा।
विज्ञापन