फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पंकज, राजेंद्र, ऋतिक दौड़े सबसे तेज

पंकज, राजेंद्र, ऋतिक दौड़े सबसे तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
पंकज, राजेंद्र, ऋतिक दौड़े सबसे तेज
पिथौरागढ़। अनुसूचित जनजाति ओपन बालक वर्ग की राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हो गया है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 200 मीटर दौड़ में नैनीताल के पंकज पांगती ने पहला, यहीं के आयुष जंगपांगी ने दूसरा और चमोली के पंकज रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


1500 मीटर में ऊधम सिंह नगर के राजेंद्र सिंह, चमोली के पंकज राणा और देहरादून के निखिल जोशी क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। 300 मीटर दौड़ में देहरादून के ऋतिक जोशी ने प्रथम, ऊधम सिंह नगर के राजेंद्र सिंह ने द्वितीय और चमोली के सौरभ सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


गोला क्षेपण में ऊधम सिंह नगर के तेज प्रथम, यहीं के लक्ष्मण सिंह द्वितीय और देहरादून के विक्रम पंवार तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक प्रताप सिंह, दिनेश पाटनी, महेंद्र सिर्खाल, दीपक उप्रेती, फकीर सार्की, सरोज, लीलावती जोशी रहे। इससे पूर्व आयुष म्यूजिकल एकेडमी और संगीत विद्यालय की बालिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने खेल की तकनीकी का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कै. धरम चंद, प्रो. जीत सिंह ज्याला और समाज सेवी प्रकाश जोशी ने बांटे। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी, हेमंत महराज, भाष्कर भट्ट, बहादुर सिंह बोरा, प्रकाश कोतवाल, प्रकाश जंग थापा, मनोज कुमार जोशी, रमेश पंखोली, मनोज रावत, सुनीता मेहता, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed