{"_id":"5c001f55bdec22418644ec49","slug":"161543511893-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की आगोश में नदी, घाटी के किनारे वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की आगोश में नदी, घाटी के किनारे वाले
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/अस्कोट। नदी, घाटी के किनारे रहने वाले लोग इन दिनों कोहरे की समस्या का सामना कर रहे हैं। इन इलाकों में सुबह 11 बजे बाद ही धूप आ रही है। रामेश्वर, घाट, थल, जौलजीबी क्षेत्र के जमतड़ी, गर्जिया, जौलजीबी, बगड़ीहाट, तीतरी, बैड़ा, जोग्यूड़ा आदि गांवों के लोग कोहरे की समस्या से जूझ रहे हैं।
जाड़ों के दिनों में नदियां के ऊपर कोहरे की चादर फैल जाती हैं। धूप आने के बाद कोहरा आसमान की ओर जाने है। इसके बाद कोहरा ऊंचाई वाले क्षेत्रों को भी अपनी आगोश में ले लेता है। कोहरे से निपटने के लिए वाहनों में लाइट जलानी पड़ती है। महाकाली, गोरी के साथ ही रामगंगा और सरयू में भी कोहरा लग रहा है। सुबह 11 बजे बाद ही कोहरा छंटता है। कोहरे के दौरान ठंड का भी प्रकोप रहता है। जनवरी तक इसी तरह के हालात रहते हैं।