{"_id":"5bfd7a8dbdec22416555e344","slug":"161543338637-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने भाटकोट बारात घर में की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने भाटकोट बारात घर में की व्यवस्था
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बेरोजगार युवाओं के दर्द में नगरपालिका शामिल हो गई। अपेक्षा से अधिक युवाओं की भीड़ का अंदाजा न तो सेना को था और न ही प्रशासन को। इसके चलते युवाओं को खासी दिक्कतें हुई। नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष ने युवाओं की पीड़ा को समझा और उनके लिए रात-रात को घूम कर व्यवस्था कराई। मंगलवार से युवकों को भाटकोट स्थित बारात घर में ठहराया।
प्रादेशिक सेना की भर्ती में शामिल होने के लिए करीब 10 हजार युवा यहां उमड़ पड़े। जो समय से पहुंचे उन्हें तो होटल मिला, लेकिन अन्य सड़कों पर घूमते रहे। इस पर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने निजी खर्च एवं अन्य संसाधनों से भटकते इन युवाओं के लिए रहने और भोजन की व्यवस्था की। पालिका के ईओ दीपक कुमार ने बताया कि भाटकोट स्थित बारात घर में एक हजार युवाओं के रहने और खाने की व्यवस्था की है।
उन्होंने बताया कि नगर में मुनादी करा के युवाओं को रहने और खाने के लिए जानकारी दी जा रही है। विभिन्न राज्यों से यहां आने वाले युवाओं को नगरपालिका के निकट रामलीला मैदान में भोजन कराया जाएगा। इसके बाद सोने के लिए भाटकोट के बारातघर में भेजा जाएगा।