फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पालिकाध्यक्ष सीट पर कब्जा बरकरार रखना कांग्रेस के लिए कई मायने में अहम

पालिकाध्यक्ष सीट पर कब्जा बरकरार रखना कांग्रेस के लिए कई मायने में अहम

Tue, 06 Nov 2018 10:21 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष सीट पर कब्जा बरकरार रखना कांग्रेस के लिए कई मायने में अहम
पिथौैरागढ़। पालिका चुनाव में भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस इस बार नैनी सैनी को मुद्दा बनाने की कोशिश में है। उद्घाटन के बाद भी हवाई पट्टी से नियमित उड़ान शुरू न हो पाने को कांग्रेस ने प्रदेश और केंद्र की विफलता के रूप में पेश करना शुरू भी दिया है।
विज्ञापन


कांग्रेस की मुसीबत यह है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अति सक्रिय है और कांग्रेस को अपने पूर्व विधायक मयूख महर के मैदान मेें खुलकर उतरने का इंतजार करना पड़ रहा है। इतना होने पर भी कांग्रेस के स्थानीय नेता मान रहे हैं कि पार्टी के शीर्षस्थ नेता जनसंपर्क के लिए उतरेंगे तो बाजी उनके हाथ में होगी।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ नगर पालिका में इस समय भाजपा और कांग्रेस ने पूरा जोर लगाया हुआ है। दोनों ने ही पुराने चेहरों पर दाव खेला है। कांग्रेस के पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जगत सिंह खाती निवर्तमान पालिकाध्यक्ष भी हैं। ऐसे में निकायों के किए गए अपने काम गिनाने की बजाय कांग्रेस ने भाजपा की ओर से उपेक्षित मामलों को मुद्दा बनाने का मन बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं में से एक मामला नैनी सैनी हवाई पट्टी से नियमित उड़ान शुरू होने का भी है। यहां से नियमित हवाई सेवा शुरू होने की लोगों को उम्मीद थी और इस हवाई सेवा का उद्घाटन कर भाजपा ने उनकी अपेक्षाओं को बढ़ा भी दिया था। ऐन वक्त पर उड़ान शुरू न होने से लोग नाराज हैं।

इसी तरह नौ फरवरी, 2018 को ठूलीगाड़ पेयजल योजना के जल स्रोत में सीवरेज की गंदगी शामिल होने की पुष्टि को भी कांग्रेस चुनाव में भुनाने की कोशिश में है। इस मामले को लेकर लोगों ने जमकर विरोध भी जताया था। यह मुद्दा लोगों के जेहन में ताजा है।

कांग्रेस की चिंता अपने पूर्व विधायक मयूख महर के अधिक सक्रिय न होने की है। महर कांग्रेस प्रत्याशी के हर पोस्टर, बैनर में नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में महर खुलकर सामने आ सकते हैं। इसके अलावा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल पर भी स्थानीय कांग्रेस नेताओं को भरोसा है।


इनका मानना है कि समय आने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह जनसंपर्क अभियानों में शिरकत करेंगे। खाती वैसे कांग्रेस से 2003 और 2013 में यहां से चुनाव जीते थे। ऐसे में कांग्रेस की कोशिश इस सीट को बचाने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed