फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अब पालिका क्षेत्र का दायरा 12 वर्ग किलोमीटर होगा

अब पालिका क्षेत्र का दायरा 12 वर्ग किलोमीटर होगा

Thu, 07 Sep 2017 11:04 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
अब पालिका क्षेत्र का दायरा 12 वर्ग किलोमीटर होगा
पिथौरागढ़। प्रदेश की कैबिनेट में नगरपालिकाओं और नगर निगमों के विस्तार को हरी झंडी मिलने के बाद यह तय हो गया है कि पिथौरागढ़ नगरपालिका में छह गांवों की 8699 की जनसंख्या और शामिल हो जाएगी। इन गांवों की जनसंख्या को मिलाने के बाद पिथौरागढ़ पालिका की कुल आबादी 64743 हो जाएगी। साथ ही नगरपालिका का वर्तमान दायरा नौ वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 12 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा। जिला प्रशासन और नगरपालिका प्रशासन इस मामले में शहरी विकास विभाग के आदेश की प्रतीक्षा में है।
विज्ञापन


नगरपालिका के विस्तारीकरण को लेकर करीब चार माह पहले जो प्रस्ताव शहरी विकास विभाग को भेजा गया था, उसके अनुसार पालिका क्षेत्र में कुल छह गांव शामिल किए जाएंगे। इनमें धनौड़ा की जनसंख्या 1354, नेड़ा की 900, बस्ते की 947, ऐंचोली की 1788, दौला की 3460 और सिकरानी की 250 है। इन गांवों को मिलाने के बाद नगरपालिका क्षेत्र तीन वर्ग किलोमीटर और बढ़ जाएगा। वर्तमान में नगरपालिका की कुल जनसंख्या 56044 है और क्षेत्रफल 9 वर्ग किलोमीटर है। नए गांवों को शामिल करने के बाद पालिका क्षेत्र 12 वर्ग किलोमीटर में फैल जाएगा।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ नगरपालिका इस समय 15 वार्डों वाली है। पालिका के पास संसाधनों की भारी कमी है। 15 वार्डों में सफाई के लिए पालिका के पास 46 नियमित कर्मचारी हैं। 72 कर्मचारी मोहल्ला स्वच्छता समितियों में काम कर रहे हैं और 40 लोगों से दैनिक मजदूरी पर सफाई का काम लिया जाता है। अब पालिका में नए गांव जुड़ने पर पालिका पर अतिरिक्त कार्यबोझ बढ़ जाएगा। साथ ही शामिल किए जाने वाले सभी गांवों के लोग भी शहरी सुविधाओं की मांग करने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन का पत्र आने तक कोई कार्रवाई नहीं
पिथौरागढ़। कैबिनेट में लिए गए फैसले का पत्र आने में अभी कुछ समय लगेगा। यह पत्र पहले शहरी विकास विभाग से जिलाधिकारी के पास आएगा, फिर नगरपालिका को मिलेगा। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी का कहना है कि शासन का पत्र आने तक पालिका अपने स्तर से कोई कदम नहीं उठाएगी। शासन के निर्देशानुसार ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed