फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   16 laborers returned from Malla Johar battling amidst snowfall

बर्फबारी के बीच जूझते हुए मल्ला जोहार से लौटे 16 मजदूर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
16 laborers returned from Malla Johar battling amidst snowfall
मुनस्यारी के मल्ला जोहार के छिरकानी में स्लाइड से गिरा बीआरओ का पौकलैंड। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। लास्पा और मिलम में बीआरओ के सड़क निर्माण में लगे 16मजदूर बर्फबारी के बीच वापस पैदल लौट आए हैं। 24 मजदूर भारी बर्फबारी के चलते वहीं पर हैं।
विज्ञापन

लास्पा और मिलम में बीआरओ 40 मजदूरों से सड़क का काम ले रहा था। बर्फबारी के चलते चीना सीमा को जोड़ने वाली सड़क का काम बीआरओ को रोकना पड़ा। इस पर मजदूर मोहन सिंह, नत्थी राम, भगम राम, कृष्णा सिंह, आनंद राम, भूपाल सिंह, चंद्र सिंह, पूरन सिंह, राजेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, हरीश राम, नरेश सिंह, लवराज सिंह, भगत राम, प्रेम कुमार, दुर्गेश सिंह 32 किमी पैदल चलकर लौट आए हैं। अन्य 24 मजदूर अभी क्षेत्र में ही फंसे हैं। मामले में एसडीएम भगत सिंह फोनिया ने बीआरओ से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

बीआरओ के अधिकारी ने बताया कि मजदूरों को काम से निकाला नहीं गया है। वे खुद ही घर जा रहे हैं। इधर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। इस कारण मल्ला जोहार के छिरकानी में स्लाइड आने से बीआरओ का पौकलैंड गिर गया। इधर मजदूर दुर्गेश सिंह का कहना है कि काम की हाजिरी नहीं मिल रही थी, जिस कारण वह लोग वापस आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed