{"_id":"5b044c3f4f1c1b5c798b5ba7","slug":"16-atms-of-pithoragarh-empty","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ के 16 एटीएम खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ के 16 एटीएम खाली
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 22 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में नकदी की किल्लत के चलते बैंकों में लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकदी का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ के 24 एटीएम में से 16 पूरी तरह खाली हैं। अलबत्ता 8 एटीएम से मंगलवार को कुछ देर तक नकदी निकली, लेकिन बाद में ये भी जवाब दे गए। लीड बैंक प्रबंधक प्रवीण गर्ब्याल का कहना है कि नकदी के लिए भारतीय रिजर्व बैंक को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
नाचनी में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया
नाचनी (पिथौरागढ़)। नाचनी में नकदी संकट से यहां का कारोबार बुरी तरह चरमरा रहा है। लोगों को दो से पांच हजार रुपये तक ही बैंकों से मिल पा रहे हैं। परेशान लोगों ने मंगलवार को एसबीआई की शाखा के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल प्रधान मनोहर, व्यापारी हरीश बठियाल, संजय कोश्यारी आदि ने कहा कि यहां नेटवर्क ठीक नहीं होने से कैशलेस से लेनदेन नहीं हो पाता है। बैंक से नकदी नहीं मिलने से करीब 40 प्रतिशत तक कारोबार गिर गया है। इधर, बैंक के शाखा प्रबंधक संजय सिंह सुगड़ा ने बताया कि नकदी की कमी से लोगों को उनकी अपेक्षा के अनुरूप रकम नहीं मिल पा रही है। धन की मांग की गई है।
विज्ञापन