फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   18 फरवरी से भर्ती कार्यालय में मिलेंगे प्रवेश पत्र

18 फरवरी से भर्ती कार्यालय में मिलेंगे प्रवेश पत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
18 फरवरी से भर्ती कार्यालय में मिलेंगे प्रवेश पत्र
पिथौरागढ़। सेना भर्ती निदेशक कर्नल संदीप मदान ने बताया है कि विगत दिनों संपन्न सेना भर्ती में जो अभ्यर्थी सेना अस्पताल बरेली या पिथौरागढ़ से चिकित्सा पुन: परीक्षण में फिट होकर आए हैं वो भर्ती कार्यालय से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


बताया कि जनपद चंपावत के तहसील पाटी, लोहाघाट, बाराकोट, पूर्णागिरी और चंपावत के अभ्यर्थी 18 फरवरी को भर्ती कार्यालय में सुबह 9.30 बजे पहुंचकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। पिथौरागढ़ के तहसील मुनस्यारी, धारचूला, देवलथल, डीडीहाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट और गणाईगंगोली के अभ्यर्थी 19 और थल, कनालीछीना, बंगापानी तहसील के अभ्यर्थी 20 फरवरी को अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा सोल्जर/एसकेटी वर्ग के अभ्यर्थी 21 से 25 जनवरी के बीच किसी भी दिन सुबह 10 बजे भर्ती कार्यालय आकर अपना प्रवेश पत्र ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी मूल जाति प्रमाण पत्र और दो प्रतिलिपि जांच के लिए लेकर आएंगे। सोल्जर जीडी/सोल्जर तकनीकी अभ्यर्थी के जाति प्रमाण पत्र में जाति और धर्म के साथ कुमाऊंनी भी अंकित होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed