{"_id":"5bfd7ccabdec22418c7a7e2b","slug":"151543339210-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों, कर्मियों को बरतनी होगी विशेष सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों, कर्मियों को बरतनी होगी विशेष सतर्कता
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पुलिस उप महानिरीक्षक अभिसूचना/सुरक्षा विमला गुंज्याल ने कहा कि पिथौरागढ़ सीमांत जिला है। खुली सीमा होने के कारण सभी अधिकारी/कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने अभिसूचना इकाई के कार्यालय और आवासीय भवनों के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।
डीआईजी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित मंडलाधिकारी अभिसूचना कार्यालय और स्थानीय अभिसूचना इकाई के कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिसूचना विभाग की भूमि और भवनों के बारे में जानकारी ली और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं।
उन्होंने अभिसूचना विभाग के पास उपलब्ध भूमि पर आवश्यकता और प्राथमिकता के अनुसार कार्यालय/आवासीय भवन बनाने के प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए। कहा कि इससे विभाग के पास जगह की कमी नहीं होगी और कर्मचारियों को आवास की सुविधा मिलेगी। उन्होंने मंडलाधिकारी कार्यालय के पीछे खाली पड़ी भूमि पर बैडमिंटन कोर्ट बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
गुंज्याल ने अधिकारियों को देश और प्रदेश के हित में अभिसूचना का संकलन कर संबधित अधिकारियों को समय पर प्रेषित करने को कहा। इस दौरान प्रभारी मंडलाधिकारी जेके उप्रेती, निरीक्षक एलआईयू केके पाठक, उप निरीक्षक कल्पना, अभिसूचना इकाई के सुधांशु, जितेंद्र, महेंद्र चंद, जगदीश पुनेठा आदि थे।