{"_id":"5bfd7a85bdec2241bb51d0e3","slug":"151543338629-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रिफ से रई बैंड तक लगा जाम, सैकड़ों वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रिफ से रई बैंड तक लगा जाम, सैकड़ों वाहन फंसे
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। शहर में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को ग्रिफ से रई बैंड तक लंबा जाम लग गया। इस जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। बारातों के कारण भी नगर की आंतरिक सड़कों पर जाम लग रहा है।
पिथौरागढ़ की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग रहा है। मुख्य सड़कों पर ही टैक्सियों के स्टैंड बनाने से समस्या बढ़ती जा रही है। सड़क किनारे पार्क किए गए वाहनों की लंबी कतार के कारण बड़े वाहन के आते ही जाम लग जाता है। सड़कों पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने से स्थिति और बिगड़ जाती है।
इसके अलावा नगर की सड़कों पर दोपहिया वाहनों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इस समय बारात का सीजन होने से वाहनों का दबाव शहर की सड़कों पर बढ़ गया है। इससे आए दिन जाम लग रहा है। मंगलवार को ग्रिफ के पास से रई बैंड तक जाम लग गया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।