{"_id":"5ba67893867a557ff47de502","slug":"151537636499-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम की खराबी के चलते नहीं आ पाए कैलाश यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम की खराबी के चलते नहीं आ पाए कैलाश यात्री
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। खराब मौसम के चलते अंतिम 17वें और 18वें दल के कैलाश यात्रियों को शनिवार को गुंजी से पिथौरागढ़ नहीं लाया जा सका। रविवार को मौसम खुलने पर यात्रियों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ लाया जाएगा।
अंतिम दल के 49 यात्री कैलाश की परिक्रमा पूरी कर शुक्रवार शाम गुंजी पहुंच गए थे। इन्हें शनिवार को पिथौरागढ़ लाया जाना था, लेकिन सुबह से ही मौसम खराब होने और लमारी, छियालेख, गर्ब्यांग में घना कोहरा छाए रहने से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सके। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी से मिली जानकारी के अनुसार उच्च हिमालयी क्षेत्र में घना कोहरा छाया है।
इधर, जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार रात से ही तेज बारिश जारी रही। हालांकि सुबह के समय बारिश थम गई, लेकिन दोपहर में फिर से बारिश का क्रम जारी रहा। सीमांत क्षेत्र में बारिश के बाद अब ठंड भी बढ़ने लगी है।