फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अंधड़ के चलते दो मकानों पर गिरे पेड़

अंधड़ के चलते दो मकानों पर गिरे पेड़

Wed, 30 May 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
अंधड़ के चलते दो मकानों पर गिरे पेड़
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। अंधड़ के चलते कनारा गांव में दो मकानों पर पेड़ टूटकर गिर गए। पेड़ गिरने से दोनों मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना में परिजन बालबाल बचे।
विज्ञापन


बुधवार शाम मौसम के करवट बदलने के साथ ही तेज अंधड़ और ओलावृष्टि के साथ एक घंटा मूसलाधार बारिश हुई। अंधड़ की चपेट में आकर तहसील के कनारा गांव में च्यूर का पेड़ टूटकर बद्री सिंह पुत्र लाल सिंह और दीवान सिंह पुत्र प्रताप सिंह के पत्थर, लकड़ी और मिट्टी से बने पुराने मकान पर गिर पड़ा। इससे मकानों की छत क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के वक्त सभी परिजन मकान के निचले तल में थे।
विज्ञापन


इससे वह पेड़ की चपेट में आने से बच गए। इधर, ओलावृष्टि से क्षेत्र में आम आदि फलदार पेड़ों की फसल को खासा नुकसान हुआ है। ओलों की चपेट में आकर आम के फल बर्बाद हो गए। गणाईगंगोली में भी तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे फलदार पेड़ों को नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed