{"_id":"5ad235054f1c1b63098b47a4","slug":"151523725573-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता : त्रिवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता : त्रिवेंद्र
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने माना कि राज्य की सबसे बड़ी समस्या स्वास्थ्य सेवा है। उन्होंने कहा कि सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए काम कर रही है। इसके तहत राज्य मेें नए चिकित्सकों की तैनाती के साथ ही अस्पतालों में संसाधनों का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने राज्य के लिए नौ मोबाइल मेडिकल यूनिट और दो मेमोग्राफी वैन को हरी झंडी दिखाने के साथ ही पिथौरागढ़ जिले को दो सप्ताह भर के भीतर 30 डॉक्टर देने की घोषणा की।
शनिवार को सीएम ने लोनिवि परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक साल के भीतर नए 1141 डॉक्टरों की तैनाती की है। अन्य डॉक्टरों को भी सेवा के लिए बुलाया जा रहा है। इससे स्वास्थ्य सेवा और बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही चमोली और उत्तरकाशी में भी आईसीयू शुरू हो जाएंगे।
सीएम ने पिथौरागढ़ बेस अस्पताल के निर्माण को 10 करोड़ देने के साथ ही जल्द टेली रेडियोलॉजी और टेली मेडिसिन सेंटर खोलने, जिला महिला अस्पताल के उच्चीकरण के साथ ही जिला अस्पताल को 125 केवीए का जेनरेटर देने की भी घोषणा की। सीएम ने जुलाई से पिथौरागढ़ नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई शुुरू कराने का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि सरकार ने निकायों को विकास के लिए धनराशि सीधे देने की योजना बनाई है। इससे बिचौलिया संस्कृति खत्म होगी। उन्होंने बताया कि निकायों को 15 सौ करोड़ जारी कर दिए हैं। पिथौरागढ़ पालिका को 10 करोड़ का बजट जारी किया है। इससे पहले सीएम ने हंस फाउंडेशन की मंगला माता और भोले महाराज के साथ जिला अस्पताल में ढाई करोड़ की लागत से बने अत्याधुनिक आईसीयू का उद्घाटन किया।
उन्होंने आईसीयू का नाम फाउंडेशन की संस्थापक राजेश्वरी देवी को समर्पित करने की घोषणा की। इसके बाद फाउंडेशन से मिली नौ मोबाइल केयर यूनिट और दो मेमोग्राफी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने आंबेडकर जयंती के अवसर पर ग्राम स्वराज अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद आंवलाघाट पेयजल योजना का लोकार्पण किया।
इस दौरान वित्त मंत्री प्रकाश पंत, डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, प्रदेश उपाध्यक्ष केेदार जोशी, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, सीएम निजी सचिव सुरेश चंद्र जोशी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव नितेश झा, अपर सचिव जुगल किशोर पंत, डीएम सी रविशंकर, एसपी अजय जोशी, सीडीओ वंदना सिंह, पीडी डीडी पंत, डीडीओ गोपाल गिरी, सीएमओ डॉ. उषा गुंजियाल, पीएमएस डॉॅ. एचएस खड़ायत, हंस फाउंडेशन के सीईओ एसएम मेहता, एडीओ जेबी राव, एसएस नेगी आदि थे।