{"_id":"5ac7acd04f1c1bcc618b5cd4","slug":"151523035344-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती महंगाई पर भड़के कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती महंगाई पर भड़के कांग्रेसी
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। आसमान छूती महंगाई और पेट्रो पदार्थों में बेतहाशा मूल्यवृद्धि से कांग्रेसियों में रोष है। विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने पेट्रो पदार्थों की कीमतों पर शीघ्र लगाम नहीं लगाने और बढ़ रही महंगाई को कम नहीं करने पर सिलसिलेवार आंदोलन करने की धमकी दी है।
शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिल्थाम चौराहे पर नारेबाजी के बीच केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि आज पेट्रोल की कीमत 80 रुपये से अधिक हो गई है, लेकिन केंद्र सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई रोकने एवं पेट्रो पदार्थों की कीमतों में कमी करने के बजाय केंद्र सरकार हिंदू, मुसलमान और आरक्षण जैसे मुद्दे उठाकर आम जनता का ध्यान बांटने की कोशिश कर रही है।
प्रदेश महामंत्री और पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने भी विचार रखे। इस दौरान चंद्रशेखर महर, कुंडल महर, हीरा सिंह, भुवन जोशी, बसंत भट्ट, राजेश शर्मा, संतोष गोस्वामी, ललित पाल, दीनू तिवारी, जीवन कोहली आदि थे।