{"_id":"5a3a9ada4f1c1b95188bb01a","slug":"151513790170-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ सम्मेलन
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार में मातृ सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाध्यापिका उर्मिला पांडेय, विशिष्ट अतिथि सुनीता पांडेय ने किया।
संभाग निरीक्षक ईश्वरी दत्त जोशी ने कहा कि शिशुओं के विकास के लिए शिशु मंदिरों की भूमिका महत्वपूर्ण है। विद्यालय के व्यवस्थापक धीरज पाटनी ने विद्यालय के आधुनिक संसाधन कंप्यूटर लैब, चिल्ड्रंस पार्क, विज्ञान प्रयोगशाला, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, प्रोजेक्टर युक्त स्मार्ट क्लास के विषय में माताओं को जानकारी दी।
विद्यालय के धीरज पाटनी ने अंग्रेजी शिक्षण पर जोर दिया। आचार्य भाष्कर दत्त उपाध्याय ने कहा कि विद्यार्थियों को रटने की प्रवृत्ति से दूर रखकर उनके अंदर की प्रतिभा को उजागर करने की आवश्यकता है। संचालन शंकर भट्ट ने किया। प्रधानाचार्य गगन सिंह बोरा ने सभी का आभार जताया।