{"_id":"5a394b3a4f1c1b0d698c300a","slug":"151513704250-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी मिलने पर 20 दुकानदारों से वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी मिलने पर 20 दुकानदारों से वसूला जुर्माना
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगरपालिका ने मंगलवार सुबह कई दुकानों की चेकिंग की। इस दौरान दुकानों के आगे कूड़ा और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों से 7600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान एक व्यापारी के पास पॉलिथीन की थैलियां मिली। उस पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
पालिका के ईओ खीमानंद जोशी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने प्रमुख बाजारों का निरीक्षण किया। ईओ ने बताया कि व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान के आसपास सफाई रखने, कूड़ा निस्तारण के लिए कूड़ेदान का प्रयोग करने की सलाह दी गई है, लेकिन कई व्यापारी इसका पालन नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 20 दुकानों के आगे कूड़ा और गंदगी मिली। व्यापारियों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। उन्होंने कहा कि घरों का कूड़ा सड़क पर फेंकने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों से जुर्माना वसूलने के साथ-साथ कूड़ा भी उठवाया जाएगा।