फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बेरोजगारों का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

बेरोजगारों का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 14 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
बेरोजगारों का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
पिथौरागढ़। प्रदेश सरकार ने पिथौरागढ़ में एलटी की परीक्षा में शामिल होने की सुविधा सिर्फ व्यायाम विषय के अभ्यर्थियों को ही दी है। अन्य विषयों के अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक एलटी की परीक्षा देने के लिए हल्द्वानी ही जाना पड़ेगा। प्रदेश सरकार की इस आधी सुविधा से बेरोजगारों में गुस्सा है। बृहस्पतिवार को बेरोजगारों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस ने वित्त मंत्री प्रकाश पंत से जानना चाहा है कि चार दिन पहले उन्होंने परीक्षा केंद्र के बारे में जो घोषणा की थी, उसका क्या हुआ।
विज्ञापन


चार दिन पहले यहां दौरे पर आए वित्त मंत्री ने कहा था कि बेरोजगारों की सुविधा को देखते हुए पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में भी एलटी परीक्षा का केंद्र रहेगा। अब परीक्षा की तिथि नजदीक आते ही बेरोजगारों को पता चला है कि व्यायाम विषय के अलावा अन्य सभी विषयों के अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए हल्द्वानी जाना पड़ेगा। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि जिले के पांच हजार अभ्यर्थियों के साथ की गई ठगी का वित्त मंत्री को जवाब देना होगा।
विज्ञापन


युवक कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र महासचिव करन सिंह ने कहा कि युवाओं के साथ की गई धोखेबाजी का कड़ा जवाब दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एलटी परीक्षा का केंद्र पिथौरागढ़ में बनाया जाए और इसके लिए शुक्रवार तक आदेश जारी किया जाए। प्रदर्शन में दीपक तिवारी, शुभम बिष्ट, आनंद धामी, सागर कुमार, कमल भंडारी, नीरज जोशी, सुनील कुमार, दीपक पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसयूआई ने धरना दिया
एलटी परीक्षा केंद्र के मामले में एनएसयूआई ने कलक्ट्रेट पर धरना दिया। एनएसयूआई प्रदेश सचिव दीपक तिवारी ने कहा कि यह जिले के बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक है। प्रदेश सरकार के मंत्री को इसका जवाब देना होगा। धरने पर दीपक वर्मा, मुकेश भट्ट, निखिल सार्की, पवन शर्मा, मुकेश मेहता, जगदीश पांडे, गौरव धामी, स्वपनिल मल्ल आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed