फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   एक भी प्रवक्ता नहीं, कैसे होगी पढ़ाई

एक भी प्रवक्ता नहीं, कैसे होगी पढ़ाई

Wed, 06 Sep 2017 11:08 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
एक भी प्रवक्ता नहीं, कैसे होगी पढ़ाई
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज टिम्टा में प्रवक्ताओं की तैनाती न होने से पढ़ाई चौपट हो गई है। एलटी में अंग्रेजी, गणित के शिक्षक नहीं हैं। प्रधानाचार्य का पद भी रिक्त है। स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर अभिभावकों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


अभिभावकों ने विधायक मीना गंगोला के माध्यम से विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को भेजे ज्ञापन में कहा है कि 260 छात्रसंख्या वाले सरकारी इंटर कॉलेज में प्रवक्ताओं के सात पद सृजित हैं, लेकिन एक भी तैनात नहीं है। शिक्षकों की तैनाती न होने से विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। कहा कि टिम्टा, अस्कोड़ा, नाली आदि की 5000 की जनसंख्या इस इंटर कॉलेज पर निर्भर है। अव्यवस्था से अभिभावक बेहद परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन


यदि शिक्षक ही नहीं होंगे तो इंटर की कक्षाओं का संचालन कैसे होगा। ज्ञापन में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रकाश गिरी, अभिभावक संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य शांति देवी आदि के हस्ताक्षर हैं। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग प्रवक्ताओं की नियुक्ति नहीं करता है तो एकजुट होकर आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों के रिक्त भरने की मांग
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। भाजपा के जिला मंत्री कवींद्र देवली ने मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी उर्वादत्त भट्ट को देहरादून में ज्ञापन देकर राजकीय इंटर कॉलेज उछेती, मदकोट, जोशा एवं नमजला में शिक्षकों और प्रवक्ताओं के रिक्त पद भरने की मांग की है। कहा है कि शिक्षकों के पद रिक्त होने से पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने शिक्षकों के रिक्त पद भरने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया। अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति दोबारा न होने से भी शिक्षण कार्य पर असर पड़ा है।


प्रवक्ताओं की नियुक्ति होगी : विधायक
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की समस्याओं को लेकर हुई बैठक में विधायक मीना गंगोला ने प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर तैनाती कराने का आश्वासन दिया। कहा कि प्रवक्ताओं के पदों पर नियुक्ति होने जा रही है। प्राथमिकता से विद्यालय में प्रवक्ता तैनात कराए जाएंगे। अभिभावकों ने विद्यालय तक कंकरीट मार्ग बनाने की मांग की। विधायक ने कहा कि जल्द ही सीसी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। लोगों ने स्कूल में पानी की दिक्कत का मामला उठाया। विधायक ने मौके से ही जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को फोन कर कन्या इंटर कॉलेज में पेयजल की व्यवस्था करने को कहा। बैठक में प्रधानाचार्य सुनीता पांडे, चंद्रकला पंत, गोविंद पांडेय, जगजीवन प्रसाद, विनोद डसीला, राजू उपाध्याय, संतोषी, अभिभावक संघ के अध्यक्ष कुंदन बोरा, गोकुल गंगोला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed