फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   150 new beds will be set up in Pithoragarh's men and women hospitals at a cost of 11 crores

पिथौरागढ़ के महिला-पुरुष अस्पतालों में 11 करोड़ की लागत से लगेंगे 150 नए बेड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
150 new beds will be set up in Pithoragarh's men and women hospitals at a cost of 11 crores
हिला अस्पताल, पिथौरागढ़। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में मरीजों के लिए 150 बेड और बढ़ाए जा रहे हैं। इसके लिए 100 बेड का नया फेब्रिकेटेड भवन जिला अस्पताल में और 50 बेड का भवन महिला अस्पताल में बनाया जाएगा। 150 नए बेड लगने के बाद दोनों अस्पतालों में बेडों की संख्या 330 हो जाएगी। बेडों की संख्या बढ़ने के बाद मरीजों को फर्श पर नहीं सोना पड़ेगा।
विज्ञापन

पांच लाख की आबादी वाले इस जिले के मरीजों का पूरा भार जिला अस्पतालों पर है। जिला अस्पताल में केवल 120 बेड हैं। ऐसे में मरीजों को फर्श पर लेटना पड़ता है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश सरकार को जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में 150 फेब्रिकेटेड बेडों के निर्माण के लिए प्रस्ताव 11 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। जिला अस्पताल के सामने 7.5 करोड़ की लागत से 100 बेडों का फेब्रिकेटेड भवन बनेगा। इस भवन में पहले ट्रामा सेंटर बनने का प्रस्ताव भी रखा गया था। बाद में इसे पार्किंग स्थल में बदल दिया गया। अब विभाग ने इसमें नए बेड लगाने के लिए फेब्रिकेटेड भवन बनाने का प्रस्ताव दिया है। इसके बाद जिला अस्पताल में बेडों की संख्या 200 से अधिक हो जाएगी। अभी महिला अस्पताल में 45 बेड ही उपलब्ध हैं। 3.5 करोड़ की लागत से 50 बेडों के फेब्रिकेटेड भवन का निर्माण अस्पताल की खाली जमीन पर होगा। दोनों अस्पतालों में 150 बेड लगने से मरीजों को सुविधा मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 100 और महिला अस्पताल में 50 फेब्रिकेटेड बेडों के भवन निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपये का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है। राज्य मुख्यालय से ही प्रस्ताव मांगा गया था। उम्मीद है कि इसी हफ्ते इसकी मंजूर मिल जाएगी। इसके बाद जिला अस्पताल में बेडों की संख्या 330 से अधिक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एचसी पंत, सीएमओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed