{"_id":"5c01785ebdec2241930210f1","slug":"141543600222-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में पिथौरागढ़ की टीम स्टेट चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में पिथौरागढ़ की टीम स्टेट चैंपियन
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। गुुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज रुद्रपुर में आयोजित अंडर 19 बालिका वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ की टीम ने देहरादून को फाइनल मुकाबले में 25-20, 25-19 से हराया। विजेता खिलाड़ियों को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ ही खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
रुद्रपुर में 26 से 28 नवंबर तक बालिकाओं की वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई, इसमें पौड़ी, देहरादून, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, टिहरी, नैनीताल, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ की बालिकाओं ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए देहरादून को हराकर राज्य चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षाधिकारी बीपी सिमल्टी, जिला खेल समन्वयक माध्यमिक विक्रम दिगारी, टीम के साथ गए शिक्षक विक्रम बिष्ट, भुवनेंद्र भंडारी, जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर साह, दिवाकर पांगती, संजू पंत, पीएस पांगती, सीबीएस कन्याल, दीपक कन्याल आदि ने बधाई दी है।