{"_id":"5b9a979b867a557f6d0af837","slug":"141536858011-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस पशुओं के साथ ढोल बजाते हुए निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस पशुओं के साथ ढोल बजाते हुए निकाला जुलूस
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगर में लावारिस जानवरों की फौज खड़ी होने से गुस्साए लोगों ने लावारिस बछड़ों के साथ नगर में ढोल बजाते हुए जुलूस निकाला।
सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जोशी (एमएल) के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने बछड़ों को पीला वस्त्र पहनाकर ढोल बजाए। यह लोग पालतू जानवरों को लावारिस छोड़ने वालों के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे थे। इन लोगों ने नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगरपालिका कार्यालय तक जुलूस निकाला। कहा कि पालिका नगर में लावारिस जानवरों की बढ़ती संख्या को कम करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है।
एमएल ने कहा कि लावारिस जानवरों के कारण यातायात संचालन में बाधा पहुंच रही है। लावारिस जानवर खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नगर में घूम रहे कई सांड़ लोगों को घायल कर चुके हैं। इस समस्या का निदान होना चाहिए। जुलूस में नीड एंड क्लीन संस्था के अध्यक्ष नीरज भट्ट, दीपक लोहिया नवीन नगरकोटी आदि लोग थे।