{"_id":"5af08c6c4f1c1b9f098b8a85","slug":"141525714028-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टी बांध कर विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टी बांध कर विरोध जताया
Updated Mon, 07 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। ग्रेड पे, स्टाफिंग पैटर्न लागू करने समेत कई मांगों को लेकर आंदोलित महाविद्यालय के प्रयोगशाला सहायकों का सब्र जवाब दे रहा है। प्रयोगशाला सहायकों ने मांगें पूरी करने के लिए विवि प्रशासन को 10 मई की मोहलत दी है। इसके बाद 11 मई से कुविवि के परीक्षा कार्यक्रम के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
सोमवार को भी एलएसएम महाविद्यालय के प्रयोगशाला सहायकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कर्मियों ने कहा कि वह लंबे समय से जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुध नहीं ली जा रही है। इसके चलते उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा। इस दौरान डॉ. एनएस चमलेगी, रमेश भट्ट, महेश पांडेय, अनूप महर, इकरार हुसैन, विमला विश्वकर्मा, दिनेश पांडेय, हरीश देवलाल, उमेश पुनेठा, पूजा भट्ट आदि थे।