{"_id":"5adf66494f1c1b5f098b647a","slug":"141524590153-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल को दस लाख दान किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल को दस लाख दान किए
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बीडी पांडेय जिला अस्पताल के सेवानिवृत्त प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस मेहता ने अस्पताल 10 लाख रुपये दान किए हैं। इस रकम को अस्पताल के भवन निर्माण में खर्च किया जाएगा।
मंगलवार को सेवानिवृत्त चिकित्सा अधिकारी ने एक सादे कार्यक्रम में अस्पताल प्रशासन को दान राशि का चेक सौंपा। उन्होंने सार्वजनिक सेवा के दौरान वेतन आदि से अर्जित की गई यह रकम अस्पताल के कल्याण के लिए दान दी है। डॉ. मेहता अपने कार्यकाल में भी अस्पताल की व्यवस्थाओं के लिए वेतन से मदद करते आए हैं। उन्होंने पूर्व में अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए मैट, बैंच आदि सामग्री उपलब्ध कराई थी।
वह कई गरीब मरीजों को इलाज में आर्थिक मदद भी दे चुके हैं। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएच खड़ायत ने बताया कि दान राशि से अस्पताल में जरूरत के मुताबिक भवन निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान चिकित्साधीक्षक डॉ. केसी भट्ट, चीफ फार्मेसिस्ट आरएस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी विक्रम रौतेला आदि थे।