{"_id":"5ade172b4f1c1b350a8b6124","slug":"141524504363-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका में 15 के बजाय अब 20 वार्ड होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका में 15 के बजाय अब 20 वार्ड होंगे
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमा विस्तार और परिसीमन से पिथौरागढ़ नगर निकाय की तस्वीर बदल जाएगी। अंतिम अधिसूचना के बाद छह ग्राम सभाओं को पालिका में मिलाने का रास्ता साफ हो चुका है। परिसीमन के बाद नगर में वार्डों की संख्या 15 से बढ़कर 20 हो जाएगी। सीमा विस्तार और परिसीमन पर आपत्तियों के निस्तारण के बाद प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।
पिछले दिनों हुई आपत्तियों के निस्तारण के बाद धनौड़ा, नेड़ा, बस्ते, ऐंचोली, दौला, सिकड़ानी ग्राम सभाओं को नगर पालिका में मिलाने का रास्ता साफ हो चुका है। सीमा विस्तार के मानकों में आने के बाद अब ये ग्राम सभाएं पालिका में शामिल होंगी। इसी तरह परिसीमन से संबंधित आपत्तियों की सुनवाई भी पूरी हो गई है। इसके बाद प्रशासन ने आपत्तियों के निस्तारण का ब्योरा शासन को भेज दिया है।
इसके आधार पर नगर पालिका की मौजूदा तस्वीर बदलने की संभावना है। छह ग्राम सभाओं को मिलाने के बाद नगर का सीमा विस्तार हो चुका है। परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या पांच बढ़ा दी गई है। नए परिसीमन के मुुताबिक नगर पालिका मेें अब 20 वार्ड होंगे। छह ग्राम सभाओं को मिलाकर पांच नए वार्डों के गठन का प्रस्ताव है। नगर में दौला, कृष्णापुरी, जगदंबा कालोनी, ऐंचोली, धनौड़ा नए वार्ड बनाए गए हैं। इसके साथ ही नगर में मतदाताओं की संख्या में इजाफा हो जाएगा। हालांकि अभी सरकार को इसकी अधिसूचना जारी करनी है।
विज्ञापन
दूसरी ओर ग्रामीण पालिका में मिलाने का लगातार विरोध कर रहे हैं, जबकि मानकों में आने के बाद प्रशासन उनकी आपत्ति निरस्त कर चुका है। दौला के प्रधान भूपेश नगरकोटी का कहना है कि इच्छा के खिलाफ पालिका में मिलाने पर दोबारा अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा। डीएम सी रविशंकर का कहना है कि सीमा विस्तार और परिसीमन से जुड़ी आपत्तियों का सुनवाई के बाद निस्तारण हो गया है। इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।