फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   निकायों में पिछड़ी जाति की जनसंख्या 28.04 प्रतिशत

निकायों में पिछड़ी जाति की जनसंख्या 28.04 प्रतिशत

Fri, 16 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
निकायों में पिछड़ी जाति की जनसंख्या 28.04 प्रतिशत
पिथौरागढ़। जिले के दो नगर पंचायतों और तीन नगरपालिकाओं में स्थानीय निकाय निर्वाचन के उद्देश्य से पिछले दिनों कराए गए सर्वे के बाद प्रशासन ने अंतिम सूची जारी कर दी है। यह सर्वे पिछड़ी जातियों की जनसंख्या का आंकड़ा एकत्र करने के लिए किया गया।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार पांचों निकायों में पिछड़ी जाति की जनसंख्या सिर्फ 28.04 प्रतिशत है। यह सर्वे 15 से 29 जनवरी तक किया गया। उसके बाद आपत्ति दर्ज करने के लिए तीन से नौ फरवरी तक का समय निर्धारित किया गया, लेकिन एक भी आपत्ति दर्ज नहीं हुई। अब प्रशासन ने इसी सूची को अंतिम मानते हुए आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है।
विज्ञापन


एडीएम मोहम्मद नासिर ने बताया कि नगर पंचायत बेड़ीनाग की कुल आबादी 7641 है और इसमें पिछड़ी जाति के लोगों की संख्या 313 है। गंगोलीहाट नगर पंचायत की आबादी 7112 है। इसमें पिछड़ी जाति के लोगों की संख्या सिर्फ 21 है। नगरपालिका पिथौरागढ़ की आबादी 62502 है। इसमें पिछड़ी जाति के लोगों की संख्या सबसे अधिक 3891 है। धारचूला नगरपालिका की कुल आबादी 7039 है। इसमें पिछड़ी जाति के लोगों की संख्या 1079 है। डीडीहाट नगर पंचायत में कुल आबादी 7939 है और पिछड़ी जाति के लोगों की संख्या 151 है। पांचों निकायों की कुल आबादी 92223 है। इनमें पिछड़ी जाति के लोगों की कुल संख्या 5454 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन अब इसी आबादी के आधार पर निकाय चुनाव कराने की तैयारी में है। सभी निकायों में मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया है। एडीएम ने बताया कि यह सूची जिले की सभी निकायों को भेज दी गई है। अब इस सूची में किसी प्रकार का संशोधन और आपत्ति दर्ज नहीं हो पाएगी। निकाय चुनाव की तिथि अभी तय नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन ने अपने स्तर से सारी तैयारी कर दी है। राजनीतिक दल भी अंदरखाने तैयारी में लग गए हैं। अभी अध्यक्ष तथा सभासदों के आरक्षण का निर्धारण नहीं हो पाया है। उसके बाद ही दावेदारों के नाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed