{"_id":"5a452e5e4f1c1bce408bfb7c","slug":"141514483294-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुम्मा में लोगों को मौनपालन प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुम्मा में लोगों को मौनपालन प्रशिक्षण दिया
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। सांसद अजय टम्टा की ओर से गोद लिए गए आदर्श ग्राम जुम्मा में बीएडीपी योजना के तहत उद्यान विभाग ने मौन पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान राजेंद्री देवी ने किया। शिविर में किसानों को पारंपरिक मौन पालन के तरीकों को बेहतर करने और आधुनिक तरीकों से मौनपालन कर दोगुनी आय प्राप्त करने की विधियां बताई गई।
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी के दिशा-निर्देश पर सीमांत के तीजम, हिमखोला आदि गांवों में भी मौन पालन के प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया गया। धारचूला नगर में भी वृहद कार्यक्रम आयोजित कर 110 किसानों को लाभान्वित किया गया।
ज्येष्ठ उद्यान अधिकारी वीरेंद्र पांडे ने बताया कि आधुनिक वैज्ञानिक तरीके से मौन पालन करने से सीमांत के किसानों के आय तो बढ़ेगी ही साथ ही पर्यावरण संतुलन भी बना रहेगा। जुम्मा गांव के 40 किसानों को मौन पालन प्रशिक्षण के बाद मौनगृह बॉक्स एवं आवश्यक उपकरण दिए गए। ग्राम प्रधान राजेंद्री देवी, मुख्य प्रशिक्षक दुर्गा सिंह धामी ने भी विचार रखे। इस मौके पर हरीश चंद्र देबड़िया, सामाजिक कार्यकर्ता रूप सिंह धामी, हरीश धामी आदि उपस्थित थे।