फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   महिला जनप्रतिनिधियों को वन पंचायत, एक्ट की जानकारी दी

महिला जनप्रतिनिधियों को वन पंचायत, एक्ट की जानकारी दी

Thu, 14 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
महिला जनप्रतिनिधियों को वन पंचायत, एक्ट की जानकारी दी
पिथौरागढ़। विकास खंड कनालीछीना की महिला पंचायत जनप्रतिनिधियों की अर्पण संस्था के सहयोग से दो दिनी कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान महिला जनप्रतिनिधियों को वन पंचायत, वन पंचायत एक्ट की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


विकासखंड सभागार में हुई कार्यशाला में महिला जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वन पंचायतें ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का मुख्य साधन हैं, लेकिन सरकार द्वारा इसके संरक्षण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। कहा कि धीरे-धीरे लोग भी वनों के प्रति उदासीन होते जा रहे हैं। अधिकतर वन पंचायतों में सरपंच का कार्यकाल दस वर्ष से अधिक हो गया है, लेकिन इसके चुनाव की तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता।
विज्ञापन


महिला जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वनों से महिलाओं का जुड़ाव अधिक रहता है, इसलिए वन पंचायतों के चुनाव में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ ही उनके निर्णय को सुना जाना चाहिए। सहायक विकास अधिकारी वन प्रकाश चंद्र पांडेय ने महिला जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में अर्पण संस्था की कार्यक्रम समन्वयक गंगा बसेड़ा, रेखा चौहान, नेहा पाल, सुरौड़ की ग्राम प्रधान द्रोपदी देवी, हरिप्रिया कापड़ी, नीमा कापड़ी, शारदा देवी, गीता देवी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed