{"_id":"594bfca94f1c1bea208b45d4","slug":"141498152105-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉस कंट्री में गिरीश, कमला, गायत्री, सुरेंद्र प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉस कंट्री में गिरीश, कमला, गायत्री, सुरेंद्र प्रथम
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रॉस कंट्री में गिरीश, कमला, गायत्री, सुरेंद्र प्रथम
पिथौरागढ़। 80 यूके एनसीसी बटालियन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आयोजित सीनियर बालक वर्ग की क्रॉस कंट्री में गिरीश चंद्र पंगरिया ने प्रथम, सुमित दिगारी ने द्वितीय और सुनील रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री में कमला बिष्ट प्रथम, हिमानी जोशी द्वितीय और मंजू बोरा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, जूनियर बालिका वर्ग में गायत्री बिष्ट, दीपा खनका, संगीता, जूनियर बालक वर्ग की क्रॉस कंट्री में सुरेंद्र कुमार, हिमांशु कुमार और कमलेश कुमार ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। विजेता खिलाड़ियों को कर्नल एमडी शर्मा ने पुरस्कृत किया।
यहां चल रहे एनसीसी के शिविर में कैडेटों को स्वास्थ्य शिक्षा के अंतर्गत डा. मेजर मिथुन जगतारकर ने दांतों की सफाई के महत्व पर जानकारी दी। कहा कि दांतों में किसी भी प्रकार की तकलीफ हो तो अच्छे दंत विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही दवा लेनी चाहिए। इस दौरान मेजर आरती तिवारी, ले. ललित टम्टा, ले. जीवन कापड़ी, सेकेंड अफसर विजय कुमार, सूबेदार थर्ड अफसर किशोर पाटनी, थर्ड अफसर सुभाष जोशी, मनमोहन धामी, विजय कुमार ने सफाई से जीवन पर पड़ने वाले महत्व पर विचार रखे। शिविर को सफल बनाने में सूबेदार मेजर भूपाल सिंह, सूबेदार अमर देव भट्ट, हवलदार हरीश चंद आदि सहयोग कर रहे हैं।