फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   136 families left the village, now electricity is getting

136 परिवार गांव छोड़ गए, अब मिल रही है बिजली

Tue, 27 Nov 2018 10:26 PM IST
कुंदन मेहता /अमर उजाला, गणाईगंगोली
कुंदन मेहता /अमर उजाला, गणाईगंगोली Updated Tue, 27 Nov 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
136 families left the village, now electricity is getting
गणाईगंगोली का सीमा गांव - फोटो : अमर उजाला

काकड़पानी और सीमा के लोगों को भी जल्द ही बिजली मिल जाएगी। यह दोनों गांव उन अभागे गांवों में शामिल हैं, जिन्होेंने बिजली न होने का दंश झेला है। हालांकि, इस गांव को अब बिजली मिलेगी, जब दोनों गांवों से 136 परिवार अन्यत्र बस चुके हैं। 

विज्ञापन


इन दोनों गांवों के लिए बिजली की लाइनें बिछ चुकी है। विधायक मीना गंगोला ने विभागीय अधिकारियों को 30 नवंबर तक हर हाल में सीमा और काकड़पानी को बिजली से जोड़ने को कहा है। विधायक का कहना है कि अगले तीन-चार दिन के भीतर सीमा और काकड़पानी गांव बिजली से रोशन हो जाएंगे। कभी सीमा गांव में 131 परिवार रहते थे। काकड़पानी भी 70 परिवार वाला भरापूरा गांव था। लोग अभावों के बाद भी काफी खुशहाली से रहते थे। सुविधाओं की आस में लोगों ने कई दशक बिता दिए, लेकिन गांव के हालात में बदलाव नहीं आया। बिजली तक लोगों को नहीं मिली।
विज्ञापन


सुविधाओं की उम्मीद टूटते देख 90 के दशक में दोनों गांवों से लोगों के जाने क्रम शुरू हो गया। लोग तराई भाबर आदि में बसने लगे। देखते ही देखते दोनों गांवों में मकान बंजर पड़ने लगे। अब तक सीमा से 101 और काकड़पानी से 35 परिवार अन्यत्र जा चुके हैं। वर्तमान में सीमा में 30 और काकड़पानी में 35 परिवार रहते हैं। बिजली पहुंचने की उम्मीद से दोनों गांवों के लोगों के चेहरे पर खुशी है, लेकिन गांव के लोग अन्य समस्याओं का भी समाधान चाहते हैं। दोनों गांवों के लोगों ने बिजली की समस्या लगातार उठाने के लिए अमर उजाला का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा, काकड़पानी के लिए लाइन बिछ गई है। दो ट्रांसफार्मर लगने हैं, ट्रांसफार्मर गांव में पहुंच चुके हैं। 4-5 दिन में लाइन चालू कर दी जाएगी। -हरीश बोरा, अवर अभियंता, बिजली विभाग गणाईगंगोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed