फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सतगढ़ शिव मंदिर के पास पत्थर गिरने का खतरा

सतगढ़ शिव मंदिर के पास पत्थर गिरने का खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
सतगढ़ शिव मंदिर के पास पत्थर गिरने का खतरा
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। टनकपुर-तवाघाट एनएच के पास सतगढ़ शिव मंदिर के पास पहाड़ी से पत्थर और पेड़ गिरने का खतरा बना हुआ है। इस स्थान पर सीमा सड़क संगठन की ओर से सड़क के नीचे से दीवार लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते सड़क काफी संकरी हो गई है।
विज्ञापन


सतगढ़ शिव मंदिर के पास पिछले एक हफ्ते से दीवार निर्माण का कार्य चल रहा है। नीचे खाई और ऊपर चट्टान होने से मार्ग काफी खतरनाक बना है। शिव मंदिर से लेकर प्राथमिक पाठशाला तक करीब एक किमी के क्षेत्र में पहाड़ी की ओर से पत्थर और पेड़ गिरने का खतरा बना हुआ है। यहां आए दिन घंटों जाम लगने से वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीमा सड़क संगठन के अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि दीवार लगाने का कार्य शिमला की गर्ग कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। रस्सियों के सहारे खाई की ओर दीवार लगाई जा रही है।
विज्ञापन


दीवार लगाने का कार्य दो शिफ्टों में किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को दोपहर में सड़क पर एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगने से धारचूला, डीडीहाट, सिंगाली, अस्कोट आदि जगहों को जाने वाले यात्रियों को जाम के चलते रुकना पड़ा। सतगढ़ के कैलाश कापड़ी, जीवन कापड़ी, भाष्कर कापड़ी और दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि सड़क पर खतरा बना हुआ है। वाहन चालकों ने भी सड़क के ऊपरी क्षेत्रों में खतरा बने पेड़ों को काटे जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed