{"_id":"5c3a22e8bdec227320178101","slug":"131547313896-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से 30 हजार रुपये उड़ाने वाले चोरों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से 30 हजार रुपये उड़ाने वाले चोरों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। थर्टी फर्स्ट की रात को बिषाड़ की एक दुकान के ताले तोड़कर 30 हजार की नकदी और हजारों मूल्य का सामान चोरी करने वाले चोरों का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। पीड़ित दुकानदार ने राजस्व पुलिस से शीघ्र चोरों का पता लगाने की मांग की है।
31 दिसंबर की रात को चोरों ने बिषाड़ महादेव में स्थित भुवन चंद्र कल्पासी की दुकान के ताले तोड़कर गल्ले से से 30 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली थी। इसके अलावा चोर दुकान से लगभग 10 हजार मूल्य का सामान भी चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी पहली जनवरी की सुबह हुई। चोर दुकान में सामान को बिखेर गए थे। इस मामले में पीड़ित दुकानदार भुवन चंद्र ने सुकौली पट्टी के पटवारी राजस्व उपनिरीक्षक को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर सौंपी थी।
इतने दिन बीतने के बाद भी चोरों का पता नहीं चल पाया है। इससे क्षेत्रवासियों में भय और आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण क्षेत्र में चोरी की घटना के बाद से लोग अपने सामान की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने राजस्व पुलिस से चोरों का शीघ्र पता लगाकर दंडित करने की मांग की है।