{"_id":"5c02c366bdec2241c937074d","slug":"131543684966-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री करेंगे रं संस्था के वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री करेंगे रं संस्था के वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। रं कल्याण संस्था का वार्षिक अधिवेशन आठ दिसंबर से शुरू होगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। रं संस्था ने अधिवेशन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दो दिनी अधिवेशन से पहले मैराथन और चिकित्सा शिविर होंगे।
रं कल्याण संस्था के धारचूला इकाई के अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल और संरक्षक अशोक सिंह नबियाल ने बताया कि छह दिसंबर को रं कल्याण संस्था एवं रं यूथ फोरम की ओर से वॉलीबाल प्रतियोगिता और झयंगमोथन (दौड़) का आयोजन किया जाएगा। चार वर्गों में दौड़ होगी। पहला हाफ मैराथन 21 किलोमीटर होगा। इसमें 5 साल से ऊपर के प्रतिभागी होंगे। ग्रेट धारचूला रन में 15 साल से कम उम्र के, रन फॉर फन में 10 साल से कम उम्र के बच्चे प्रतिभाग कर सकेंगे।
सीनियर सिटीजन रन में 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में लोग प्रतिभाग करेंगे। संस्था द्वारा सात एवं आठ दिसंबर को धारचूला के संयुक्त चिकित्सालय में निशुल्क मेडिकल शिविर लगेगा। आठ और नौ दिसंबर को होने वाले अधिवेशन में सीमांत की संस्कृति और विकास पर भी चर्चा होगी।