{"_id":"5bfd7ccebdec2241742bd2b7","slug":"131543339214-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का आंदोलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का आंदोलन शुरू
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने संवर्ग का पुनर्गठन, सेवा नियमावली का प्रख्यापन, पेशेंट केयर भत्ते का शासनादेश जारी करने समेत पांच मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है।
जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष केएस अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी एक दिसंबर तक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को मांगों के संबंध में रोज पत्र भेजेगी। 3 से 8 दिसंबर तक संगठन के पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य, मंडलीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी मुख्यमंत्री को पत्र भेजेंगे। 10 दिसंबर को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सभा की जाएगी।
इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों, विधायकों, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजे जाएंगे। 11 से 15 दिसंबर तक सामान्य रूप से काम किया जाएगा, लेकिन काला फीता बांधकर विरोध जताएंगे। 17 से 20 दिसंबर तक विधायक, मंत्रियों से मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखवाया जाएगा। 21, 22 दिसंबर को स्वास्थ्य महानिदेशालय कार्यालय देहरादून में धरना दिया जाएगा।