फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   तकलाकोट पहुंचे तीसरे दल के कैलाश यात्री

तकलाकोट पहुंचे तीसरे दल के कैलाश यात्री

Thu, 28 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
तकलाकोट पहुंचे तीसरे दल के कैलाश यात्री
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल परिक्रमा पूरी कर लौट आया है। दल बृहस्पतिवार को गुंजी पहुंच गया है। दूसरे दल के यात्री जोंगजिबू में कैलाश की परिक्रमा कर रहे हैं, जबकि तीसरा दल तकलाकोट पहुंच गया है। चौथे दल के यात्रियों का शुक्रवार को नाभीगांव से लौटने के बाद गुंजी में आईटीबीपी के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार पहले दल के यात्रियों ने बृहस्पतिवार को सुबह 7.15 बजे तकलाकोट से भारत में प्रवेश किया। यहां चीनी सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों को आईटीबीपी के सुपुर्द किया। 7. 50 बजे तीसरे दल के यात्री चीन सीमा में पहुंचे। चौथे दल के यात्री अभी नाभी गांव में विश्राम कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को यात्रियों का गुंजी लौटने पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद उन्हें आगे यात्रा की अनुमति दी जाएगी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम सुहावना होने से यात्रियों में कैलाश दर्शन को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन


यात्रियों ने वाटिका में रोपा पौधा
पिथौरागढ़। आदि कैलाश मानसरोवर यात्रा के तीसरे दल के यात्रियों ने शहीद स्मारक में एक दीया शहीदों के नाम पर प्रज्ज्वलित किया। उसके बाद यात्रियों ने कैलाश मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधा लगाया। यात्रियों ने हिमालय बचाओ अभियान के अंतर्गत किए जा रहे पौधरोपण की सराहना की। काश, हर सिंह, विनीत कुमार, अजय धामी, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed