{"_id":"5aba80b74f1c1bec3f8b54d4","slug":"131522172087-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड कटिंग से क्षतिग्रस्त हो रहीं पेयजल लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड कटिंग से क्षतिग्रस्त हो रहीं पेयजल लाइनें
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। निजी दूरसंचार कंपनी की लाइन बिछाने के लिए चल रही रोड कटिंग की चपेट में आकर पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। मलबे से चोक हुई नालियों का पानी घरों में जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने अव्यवस्था की जिम्मेदार कंपनी और संबंधित विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। साथ ही रोड कटिंग की जांच की मांग की है।
मंगलवार को कई क्षेत्रवासी पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती से मिले। उन्होंने कहा कि इन दिनों नगर की सड़कों के किनारे रोड कटिंग का काम चल रहा है। निजी दूरसंचार कंपनी रोड काटकर ओएफसी बिछा रही हैं। रोड कटिंग के दौरान सड़क किनारे का मलबा नालियों में जा रहा है। सड़क काटने के दौरान पेयजल लाइनें भी टूट रही हैं। इससे घरों में गंदा पानी आ रहा है। वहीं, नालियां चोक होने से गंदगी वापस घरों में जा रही है।
सड़कों पर धूल-मिट्टी पसरी है। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान पद्मा बिष्ट, सावित्री बिष्ट, अमरजीत कौर, जानकी देवी, जयंती देवी, देवकी देवी, पार्वती देवी, योगिता बिष्ट आदि थे। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि प्रशासन के समक्ष समस्या उठाई जाएगी।