{"_id":"5a32b1384f1c1b96698b8ec0","slug":"131513271608-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलाघाट डाकघर में नहीं हो पा रहा कोई काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलाघाट डाकघर में नहीं हो पा रहा कोई काम
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। संचार सेवा के काम नहीं करने के कारण नेपाल सीमा से सटे झूलाघाट कस्बे के डाकघर में लंबे समय से लोगों का काम अटका है। डाकघर में जमा और निकासी न होने से खाताधारक परेशान हैं। डाकघर के कर्मचारियों ने बताया कि दूरसंचार विभाग को कई बार इस समस्या की जानकारी दे दी गई है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
बताया गया कि डाकघर की ब्रॉडबैंड सेवा पिछले 6 माह से खराब है। इस कारण कई काम अटक रहे हैं। डाकघर में 900 लोगों के जमा खाते हैं। इन खातों में न तो पैसा जमा हो पा रहा है और न निकासी ही हो पा रही है। यह भी कहा गया है कि एक महीने से डाकघर में कोई नया खाता नहीं खुल पाया है। पोस्टमास्टर दीप प्रकाश भट्ट ने बताया कि ब्रॉडबैंड सेवा ठप होने की जानकारी कई बार दूरसंचार विभाग को दे दी है, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है।
दूरसंचार विभाग के उपमंडलीय अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि डाकघर की ब्रॉडबैंड सेवा ठप होने की जानकारी अब तक उनको नहीं मिली है। जल्द ही तकनीकी टीम को भेजकर ब्रॉडबैंड नहीं चलने के कारणों का पता लगाया जाएगा।