फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   तार में आग लगने से दिन भर गुल रही बिजली

तार में आग लगने से दिन भर गुल रही बिजली

Sat, 15 Dec 2018 11:21 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
तार में आग लगने से दिन भर गुल रही बिजली
पिथौरागढ़। लाइन में आग लगने से टकाना क्षेत्र की बिजली पूरे दिन गुल रही। देर शाम लाइनों को दुरुस्त करने के बाद आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान आम उपभोक्ताओं सहित व्यापारियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार सुबह टकाना क्षेत्र में बिजली की लाइन में आग लग गई। इस दौरान जोरदार धमाकों के साथ लाइन से चिंगारियां उठने लगी। इसके बाद पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। जानकारी मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। इसके बाद शाम 5.30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। ऊर्जा निगम के जूनियर इंजीनियर एनएस बृजवाल ने बताया कि लाइन में आग लगने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। नई तार लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन


सरस्वती विहार कॉलोनी में लो-वोल्टेज की समस्या
पिथौरागढ़। नगर के जीआईसी और सरस्वती विहार कॉलोनी में लो-वोल्टेज की समस्या बनी है। इस क्षेत्र में सुबह, शाम बेहद कम वोल्टेज होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लो-वोल्टेज के चलते बिजली के उपकरण तक संचालित नहीं हो पा रहे हैं। कॉलोनी के लोगों ने विभागीय अधिकारियों से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed