{"_id":"5bf83ebebdec2241b2772cdd","slug":"121542995646-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकाली में डूबी महिला का नहीं लगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकाली में डूबी महिला का नहीं लगा पता
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नेपाल सीमा पर रुमशगुन के पास महाकाली नदी में डूबी महिला का अब तक कहीं पता नहीं लगा है। इससे महिला के परिजन परेशान हैं। उन्होंने डीएम से महिला का पता लगाने की गुुहार लगाई है। रेस्क्यू टीमों ने महाकाली में अभियान चलाया, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है।
टकाना कॉलोनी निवासी उमेश उप्रेती ने डीएम सी रविशंकर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि उनकी पत्नी की बड़ी बहन हेमा देवी (38) पत्नी हीरा बल्लभ कलौनी निवासी ग्राम पूर्वी बिचई, टनकपुर 16 नवंबर को घर से हल्दू रुमशगुन स्थित देवताल मंदिर दर्शन को गई थीं, तब से उनका कहीं पता नहीं चल पाया। उमेश ने बताया कि जब हेमा देवी घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई।
उन्होंने 20 नवंबर को मंदिर पहुंचकर पता किया तो उन्हें हेमा देवी के स्नान के दौरान डूबने की जानकारी मिली। उनका मोबाइल और अन्य सामान वहीं से बरामद किया गया। डीएम के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम ने महाकाली नदी किनारे पहुंच रेस्क्यू अभियान चलाया। महिला की खोजबीन के लिए एक टीम नैनीताल से भी पहुंचने वाली है। हेमा देवी के पति हीरा बल्लभ श्रीनगर सेना में तैनात हैं। उनके दो छोटे बच्चे सितारंगज हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रहे हैं।