फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बारिश के बाद निखरा हिमनगरी मुनस्यारी का सौंदर्य

बारिश के बाद निखरा हिमनगरी मुनस्यारी का सौंदर्य

Tue, 06 Nov 2018 10:22 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद निखरा हिमनगरी मुनस्यारी का सौंदर्य
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। बारिश के बाद हिमनगरी मुनस्यारी का सौंदर्य निखर आया है। मौसम साफ रहने से पंचाचूली की चोटियां साफ नजर आ रही हैं। देश-विदेश से यहां पहुंच रहे पर्यटक इस नजारे से बेहद रोमांचित हैं।
विज्ञापन


मुनस्यारी में पर्यटकों की वर्ष भर आवक रहती है। यहां आने वाले बंगाली, विदेशी पर्यटकों में अधिकतर पर्यटक हिमालय देखने आते हैं। मुनस्यारी से पंचाचूली की चोटियां बेहद करीब और साफ नजर आती हैं। खलियाटॉप पर्यटकों का सबसे अधिक पसंदीदा स्थल है। तीन दिन पहले हुई बारिश और हिमपात के बाद मौसम साफ है।
विज्ञापन


हिमालयी क्षेत्र में बादल नहीं होने से हिमालय की चोटियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। मंगलवार को भी दिन भर मौसम साफ रहा। इससे पर्यटक खुश नजर आए। इस साल मुनस्यारी में अब तक 30 हजार से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन पांडे के अनुसार इस बार नवंबर में हिमपात होने से पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed