{"_id":"5baa6d3b867a557ebb22e6d9","slug":"121537895739-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार गाय की प्रतिदिन देखभाल करेगा पशुपालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार गाय की प्रतिदिन देखभाल करेगा पशुपालक
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगरपालिका ने दूध दुहने के बाद बूढ़ी गाय को सड़कों पर लावारिस छोड़ने वाले पशुपालक से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। इसके साथ ही पशुपालक को कांजीहाउस में बंद गाय की प्रतिदिन देखभाल करनी होगी। नगरपालिका अन्य पशुओं के मालिकों का पता भी लगा रही है।
बता दें कि पिथौरागढ़ शहर में लावारिस पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले दिन पालिका के कांजी हाउस में बंद एक गाय ने मृत बछड़े को जन्म दिया था। तब से यह गाय मरणासन्न हालत में पड़ी है। क्लीन एंड ग्रीन सिटी के युवाओं की पहल पर टैग लगी गाय का पशुपालन विभाग की मदद से पता लगाया गया।
शिकायत पर नगरपालिका ने संबंधित पशुपालक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। पशुपालक से बीमार गाय की नियमित सेवा करने का शपथ पत्र भी लिखवाया गया है। नगरपालिका के ईओ दीपक कुमार ने लोगों को पशुओं को शहर में न छोड़ने की हिदायत दी है। कहा है कि पशुओं को छोड़ने वाले पशुपालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।