{"_id":"5b1ac2c54f1c1baf6e8b6fc6","slug":"121528480453-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृक्षमित्र राठौर की स्मृति में लगाए पांच हजार पौधे 15-45-35","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृक्षमित्र राठौर की स्मृति में लगाए पांच हजार पौधे 15-45-35
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। वृक्ष मित्र से सम्मानित कुंवर दामोदर राठौर की दूसरी पुण्यतिथि पर स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। इस दौरान कुंवर दामोदर राठौर की बेटी प्रियंका भी बच्चों के साथ शामिल हुईं। विभिन्न स्कूलों के साथ ही भारत तिब्बत सीमा पुलिस की मिर्थी वाहिनी एवं सभी चौकियों में पांच हजार पौधे लगाए गए।
आठ जून 2016 को जंगल की आग बुझाने में अपने प्राणों को गंवाने वाले वृक्षमित्र दामोदर राठौर को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रैली निकालकर याद किया। वृक्षमित्र की पुत्री प्रियंका ने अपने पिता की याद में विभिन्न स्कूलों में एक हजार से अधिक पौधे उपलब्ध कराए। वृक्षमित्र की पुण्यतिथि पर आईटीबीपी मिर्थी में भी पौधरोपण किया गया।
केंद्रीय विद्यालय में सेनानी महेंद्र प्रताप, केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट हरवंश, डॉ.दीपोक गोगोई आदि अधिकारी एवं जवानों ने पौधे लगाए। बल की सभी बीओपी में पौधरोपण किया गया। वृक्षमित्र द्वारा तैयार किए गए ग्रीनफोर्स के कार्यकर्ताओं ने भी पौधरोपण किया।