{"_id":"5aff14764f1c1bd2408b6525","slug":"121526666358-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज शिक्षक, कर्मचारी सड़क पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज शिक्षक, कर्मचारी सड़क पर उतरे
Updated Fri, 18 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। 13 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित कर्मचारियों और शिक्षकों ने जिला मुख्यालय से लेकर तहसील मुख्यालयों में विरोध जताया। साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।
शुक्रवार को उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मुख्यालय में एकजुट हुए कर्मियों ने रामलीला मैदान में धरना दिया। आंदोलित शिक्षकों और कर्मचारियों ने कहा कि वे 17 सालों से राज्य में सरकारी सेवाओं में योगदान देते आ रहे हैं। दूसरी ओर कर्मी कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। लंबे समय के इसके खिलाफ आवाज उठाई जा रही है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है।
इसके बाद कार्मिकों ने रामलीला मैदान से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस बीच उत्तराखंड जल संस्थान के संविदा श्रमिक संघ के अध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट, मंडलीय सचिव गोविंद सिंह डीनिया ने मौके पर समर्थन का एलान किया। इस दौरान मोर्चा संयोजक प्रहलाद सिंह, सचिव रवि पचौरी, केसी पंत, प्रदीप भट्ट, उम्मेद बिष्ट, बीबी पांडेय, घनश्याम जोशी, प्रवीण रावल, जितेंद्र वल्दिया, दिनेश गुुरुरानी, पीसी पाटनी, विजेंद्र लुंठी, आरडी पुनेठा आदि थे।