फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बारहमासी सड़क में एक घंटे तक लगा जाम

बारहमासी सड़क में एक घंटे तक लगा जाम

Mon, 22 Jan 2018 10:57 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
बारहमासी सड़क में एक घंटे तक लगा जाम
बारहमासी सड़क में जाम लगने का क्रम जारी है। सोमवार को पिथौरागढ़ में गुरना के पास एक घंटे तक जाम लगा रहा। सड़क चौड़ीकरण के काम के चलते गुरना से घाट तक कुछ समय तक कई जगह जाम लग रहा है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब नौ बजे गुरना के पास सड़क चौड़ीकरण के काम के चलते जाम लग गया। इसी बीच सड़क चौड़ीकरण के काम में लगी जेसीबी बीच सड़क में खराब हो गई। जेसीबी को ठीक किया तो तेल न होने के कारण वह सड़क से नहीं हट पाई। करीब 10 बजे तेल की व्यवस्था होने के बाद जेसीबी को बीच सड़क से हटाया गया, तब यातायात बहाल हुआ। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। बारहमासी सड़क के काम के चलते गुरना से घाट तक 25 किमी के दायरे में कई स्थानों में 15 से 20 मिनट तक जाम लग रहा है। जाम के कारण यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सड़क चौड़ीकरण के काम के चलते गुरना से घाट तक सुबह 11 बजे से दो बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक है। अन्य समय भी जाम लगने से यात्री परेशान हो रहे हैं। लोगों ने प्रतिबंधित समय के अलावा इस तरह काम करने की मांग की है, जिससे जाम की स्थिति पैदा न हो। लोगों ने दिन के बजाय रात में काम करने की मांग उठाई है। कहा है कि इससे यात्रियों की दिक्कत कम होगी।
विज्ञापन


सड़क चौड़ीकरण के काम में लगी जेसीबी बीच सड़क में हुई खराब
गुरना से घाट तक कई जगह पर लग रहा जाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed